कैमोर हत्याकांड: मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपी, पुलिस ने कजरवारा से पकड़ा
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कैमोर हत्याकांड के फरार आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अकरम और प्रिंस जोसेफ घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कजरवारा क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किया। इस दौरान कुल चार गोलियां चलीं, जिसमें दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए जबलपुर (JBP) रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कैमोर में हुई नीलू रजक हत्या की वारदात के बाद से फरार थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

Post a Comment