सुविधा के नाम पर एम.एस.डब्लू. की मनमानी जारी कटनी नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

 सुविधा के नाम पर एम.एस.डब्लू. की मनमानी जारी

कटनी नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई



कटनी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नियुक्त एम.एस.डब्लू. कंपनी सुविधा के नाम पर मनमानी पर उतर आई है। कचरा संग्रहण के नाम पर जहाँ यह कंपनी नगर निगम से मोटी रकम वसूल रही है, वहीं धरातल पर डोर-टू-डोर कचरा उठाव की योजना पूरी तरह असफल साबित हो रही है।


अनेक वार्डों में कचरा गाड़ी कई-कई सप्ताह तक दिखाई नहीं देती। हालात इतने खराब हैं कि रामकृष्ण परमहंस वार्ड जैसे क्षेत्रों में लोगों को अपने घरों से कचरा गाड़ियों तक पहुँचाने की बजाय, सड़कों और खाली स्थानों पर कचरा डालने को मजबूर होना पड़ रहा है। न तो डोर-टू-डोर सेवा नियमित रूप से संचालित है और न ही गाड़ियाँ समय पर आती हैं।


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एम.एस.डब्लू. के कर्मचारी अक्सर हफ्तों तक नदारद रहते हैं और जब आते हैं तो मनमानी ढंग से कार्य करते हैं। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहते हैं, जिससे दोनों पक्षों की मिलीभगत साफ झलकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post