कोतवाली थाना क्षेत्र में जुआ फड़ का भंडाफोड़, ₹17,300 के साथ 5 आरोपी पकड़े गए

 कोतवाली थाना क्षेत्र में जुआ फड़ का भंडाफोड़, ₹17,300 के साथ 5 आरोपी पकड़े गए



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :थाना कोतवाली पुलिस ने 21 दिसंबर 2025 की रात गश्त के दौरान जैन मंदिर रोड पर जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस कैलवारा फाटक क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान जैन मंदिर की ओर जाते समय सड़क किनारे बने एक मकान के बाहर रोशनी में कुछ लोग बैठे नजर आए। संदेह होने पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पांचों आरोपी 52 ताश पत्तों पर हार–जीत की बाजी लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे।


पुलिस ने मौके से ₹17,300 नगद एवं 52 ताश पत्ते जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रितेश यादव (35), राहुल तिवारी (50), राजकुमार गुप्ता (60), कमलेश कनौजिया (48) एवं राकेश तिवारी (50) बताए, जो सभी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।


पुलिस के अनुसार आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। चूंकि प्रकरण में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है, इसलिए सभी आरोपियों को मौके पर धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराकर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है।


कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post