कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को जी.जी. नर्सिंग होम हॉस्पिटल, बरगवां कटनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. शैफाली गुप्ता द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान कुल 225 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 85 चिन्हित मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए गए। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
इसके साथ ही मरीजों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता एवं भविष्य में दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने लाभ लिया। ट्रस्ट के इस सामाजिक कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

Post a Comment