*कटनी पुलिस के नवाचार “आपका सारथी कौन” के क्रियान्वन पर उत्कृष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले ऑटो/ई-रिक्शा चालकों को किया गया सम्मानित*
*कटनी पुलिस एवं आरटीओ व्दारा कैम्प लगाकर 35 ऑटो चालको के लर्निंग लायसेंस बनाए गये ।*
कटन/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों कटनी पुलिस द्वारा प्रारंभ की गई नवाचारपूर्ण पहल “आपका सारथी कौन” को जनमानस ने सराहा एवं यात्रियों ने क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी प्रतिक्रिया दी । जहाँ एक ओर यात्रियों व्दारा बेहतर आवागमन, चालकों के व्यवहार, उचित यात्रा शुल्क की प्रशंसा की वही दूसरी ओर अभद्र व्यवहार करने वाले एवं नशे में ऑटो/ई-रिक्शा चालकों पर प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर कटनी पुलिस व्दारा उक्त चालकों के विरूध्द कार्यवाही जारी है । इस नवाचार का उद्देश्य यात्रा कर रहे प्रत्येक यात्री को ऑटो/ई-रिक्शा चालक की सम्पूर्ण जानकारी एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना हैं ।
*नागरिकों के उत्कृष्ट फीडबैक के आधार पर निम्नलिखित चालकों को सम्मानित किया गया* —
1. चालक – अरविन्द अहिरवार (बैच नंबर – 08)
2. चालक – सुनील कुमार यादव (बैच नंबर – 23)
3. चालक – दीपक कुमार सोनी (बैच नंबर – 36 को महिला यात्री का बैग ऑटो में छूटने पर यात्री को सकुशन वापस लौटाने पर सम्मानित किया गया । )
*QR कोड एवं बैच वितरण* - आज दिनांक 29.12.2025 को 100 ऑटो/ई-रिक्शा चालकों को QR कोड सहित बैच नंबर का वितरण किया गया, जिससे यात्रियों को चालक की पहचान, फीडबैक देने एवं संपर्क संबंधी सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
*लाइसेंस शिविर का आयोजन* - कटनी पुलिस एवं आरटीओ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लाइसेंस शिविर के अंतर्गत 135 ऑटो चालकों के लर्निंग लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए । जिनमें 35 लायसेंस आज बनाए गए हैं।
कटनी पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारों के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Post a Comment