भारतीय खान ब्‍यूरो के अधिकारियों ने किया चूना पत्‍थर की खदानों का निरीक्षण


 भारतीय खान ब्‍यूरो के अधिकारियों ने किया चूना पत्‍थर की खदानों का निरीक्षण


कटनी  - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में शुक्रवार को खनिज अमले द्वारा विजयराघवगढ़ तहसील स्थित चूना पत्थर की खदानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में भारतीय ख़ान ब्यूरो जबलपुर के क्षेत्रीय अधिकारी भी सम्मिलित हुए।


          निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा जमुवानी कला,अमेहता,हर्रिया और बड़ारी ग्राम में स्थित चूना पत्‍थर की लेप्स हो चुकी बंद खदानों और माइन क्लोजर प्लान का वेरिफिकेशन किया गया।


          इसके अलावा संचालित खनिज लीजों में व्यवस्थित खनिज उत्पादन और खनिज रॉयल्टी समय- सीमा में भुगतान करने हेतु समझाइश दी गई। इसके अलावा खदान क्षेत्रों में बरसात के बाद जमा पानी के पुख्ता इंतजाम करने हेतु निर्देशित किया गया।


          जांच दल में ख़ान ब्यूरो से उप ख़ान नियंत्रक श्री डी आर गुर्जर, श्री श्रेयस एवं उपसंचालक खनिज आर के दीक्षित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post