**शराब पीकर वाहन चलाने की चेकिंग या वसूली अभियान? कोतवाली थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल**


 **शराब पीकर वाहन चलाने की चेकिंग या वसूली अभियान?


कोतवाली थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल**


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:

कटनी नगर में इन दिनों शराब पीकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की चेकिंग को लेकर कोतवाली थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के पालन के नाम पर की जा रही यह कार्रवाई कहीं अवैध वसूली का जरिया तो नहीं बन गई है—ऐसा आरोप कुछ पीड़ितों ने मीडिया के सामने लगाया है।


नाम उजागर न करने की शर्त पर पीड़ितों ने बताया कि शाम ढलते ही कोतवाली थाना पुलिस नगर के विभिन्न चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग के लिए मशीन लगाकर वाहनों को रोकती है। इस दौरान भय का माहौल बनाया जाता है और कई मामलों में पकड़ी गई मोटरसाइकिलों को थाने में खड़ा कर दिया जाता है।


पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद शुरू होता है “डीलिंग” का खेल। प्रकरण दर्ज न करने और वाहन छोड़ने के बदले किसी से 6,500 रुपये तो किसी से 4,000 रुपये तक की राशि वसूली जाती है?यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी लिखित कागजी कार्रवाई के पूरी कर ली जाती है, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं?


यदि आरोप सही हैं तो यह न केवल कानून के शासन पर सवाल है, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है। वहीं, नियमों का ईमानदारी से पालन करने वाले वाहन चालकों में भी असंतोष बढ़ रहा है।


अब देखना यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाती है, या फिर यह कथित वसूली अभियान यूं ही चलता रहेगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post