माधवनगर के कुम्हार मोहल्ला में सूने मकान को बनाया निशाना, 5 एलईडी टीवी चोरी
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :माधवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी विजय वीरवानी (52), निवासी कैरिन लाइन, माधवनगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी की रात करीब 9 बजे से 28 जनवरी की शाम 4 बजे के बीच उनके कुम्हार मोहल्ला स्थित मकान में चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने मुख्य ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी हायर (Haier) कंपनी की 5 एलईडी टीवी चुरा ले गए।
पुलिस के अनुसार चोरी गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर माधवनगर पुलिस ने 29 जनवरी को दोपहर 3:45 बजे अपराध पंजीबद्ध किया।
अपराध क्रमांक 98/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) (पूर्व में आईपीसी की धारा 457, 380 के समकक्ष) में मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment