कटनी :कोहका बायपास पर ट्रक की टक्कर से मारुति वैन पलटी, 6 महिलाएं सहित 7 घायल


 कटनी :कोहका बायपास पर ट्रक की टक्कर से मारुति वैन पलटी, 6 महिलाएं सहित 7 घायल


न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत कोहका बायपास एनएच-30 पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने मारुति वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन पलट गई और उसमें सवार 6 महिलाएं सहित कुल 7 लोग घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी स्टेशन निवासी एक कृषक 30 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपनी मारुति वैन (क्रमांक MP 20 BA 8201) से बंधी स्टेशन से पड़वार की ओर जा रहे थे। वाहन में शांति बाई ठाकुर, वर्षा बाई ठाकुर, किलशा बाई ठाकुर, बबिता बाई ठाकुर, सुखिया बाई ठाकुर और कलशा बाई ठाकुर सवार थीं। जैसे ही वाहन कोहका बायपास एनएच-30 पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक चालक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन चालक को दाहिने कंधे में चोट आई, वहीं शांति बाई को गर्दन में, वर्षा बाई को सिर एवं बाएं हाथ की कलाई में, किलशा बाई को दाहिने हाथ की उंगलियों में, बबिता बाई को सिर में, सुखिया बाई को दाहिने हाथ और पसलियों में तथा कलशा बाई को पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।


घटना के बाद ट्रक मौके पर ही रुक गया। हादसे को प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र साहू और महेंद्र हल्दकार ने देखा। महेंद्र हल्दकार ने ट्रक पर अंकित नंबर प्लेट की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही राहगीरों और पुलिस डायल-112 की मदद से सभी घायलों को शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद पहुंचाया गया।


घटना के बाद वाहन चालक महेंद्र हल्दकार के साथ स्लीमनाबाद थाना पहुंचा और पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post