*अमकुही पहाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप: रातभर बंधक बनाकर रखा*


 *रंग नाथ थाना अंतर्गत अमकुही पहाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप: रातभर बंधक बनाकर रखा*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी: रंग नाथ थाना अंतर्गत शहर सीमा से लगे अमकुही पहाड़ी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे रातभर बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


घटना के समय पीड़िता अपने दोस्तों के साथ अमकुही की पहाड़ी पर घूमने गई थी। इसी दौरान दो आरोपियों ने वहाँ पहुँचकर उसके साथी युवक के साथ मारपीट की और उसे भगा दिया।

 आरोपी नाबालिग को खींचकर पास के एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। वहाँ उन्होंने रातभर उसे बंधक बनाए रखा और उसके साथ गलत काम किया।

 सुबह करीब 5 बजे पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस तक पहुँची।


वही सूत्रों की माने तो यह घटना क्रम 26 जनवरी का होना बताया जा रहा है उसके बाद भी लगभग 5/6 दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि:

आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post