माधवनगर शनि चौक पर जलभराव बना हादसों की वजह, कब जागेगा प्रशासन?


 

माधवनगर शनि चौक पर जलभराव बना हादसों की वजह, कब जागेगा प्रशासन?

कटनी/आशीष/चौधरी:माधवनगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित शनि चौक पर सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का फिसलकर गिरना लगातार जारी है। यह स्थिति कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व नगर निगम द्वारा यहां पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो भारी वाहनों के आवागमन के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। पाइपलाइन टूटने से पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे मार्ग अत्यधिक फिसलन भरा हो जाता है। नतीजतन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि पाइपलाइन की मजबूती से मरम्मत कर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को इस परेशानी से निजात मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post