चांडक चौक ढलान में अतिक्रमण हटाने पहुँचे दल को विरोध का सामना, कार्रवाई से स्थानीय लोगों में रोष

चांडक चौक ढलान में अतिक्रमण हटाने पहुँचे दल को विरोध का सामना, कार्रवाई से स्थानीय लोगों में रोष

कटनी :न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी:

बुधवार को नगर निगम कटनी का अतिक्रमण हटाओ दल तहसीलदार एवं प्रशासनिक अमले के साथ चांडक चौक ढलान क्षेत्र में एक पुराने मकान पर कार्रवाई करने पहुँचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और अतिक्रमण दल का कड़ा विरोध शुरू हो गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार जिस मकान पर कार्रवाई की जा रही थी, वहां टिन शेड के नीचे वर्षों से एक परिवार निवास कर रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके परिवार में 6 से 7 लोग रहते हैं और उसी स्थान से उनकी रोज़ी-रोटी चलती है। अचानक की जा रही कार्रवाई से परिवार के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना अनुचित है। विरोध कर रहे नागरिकों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और पहले पुनर्वास या उचित समाधान निकालने की मांग की।


वहीं नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त स्थान अवैध पर अतिक्रमण के अंतर्गत आता है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध के कारण कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।


घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है—सख्ती या संवेदनशील समाधान।

Post a Comment

Previous Post Next Post