कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया फाटक ग्राम पंचायत से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्मशान भूमि पर बने एक मकान को गिराने की कार्रवाई करने तहसीलदार, पुलिस बल और सरपंच के समर्थक मौके पर पहुँचे थे। इसी दौरान मकान में काबिज महिला सुहद्रा चौधरी ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया।
घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल स्लिमनाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक दबाव और अचानक की गई कार्रवाई से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
सूत्रों के अनुसार उक्त भूमि को लेकर पूर्व में जनसुनवाई में भी शिकायत की जा चुकी थी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि उसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में उक्त भूमि के आसपास शासकीय जमीन पर कई अन्य मकान भी बने हुए हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं ग्रामीणों द्वारा निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वही इस पुरे मे मामले थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पुलिस बल भेजा गया था समन्धित कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है

Post a Comment