तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
कुठला थाना क्षेत्र के जबलपुर बायपास रोड पर दर्दनाक हादसा
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी:कुठला थाना अंतर्गत ग्राम टिकरिया निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश आदिवासी के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी एवं मजदूरी का कार्य करता था। उमेश अपने चाचा का भतीजा बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश आदिवासी, जो स्वर्गीय पप्पू आदिवासी का पुत्र था, का विवाह बहोरीबंद तहसील के ग्राम चरंगवा में हुआ था। वह दिनांक 27 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से ससुराल अपनी पत्नी एवं बच्चे को लेने जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे जैसे ही वह इंद्रानगर ब्रिज के ऊपर जबलपुर बायपास रोड पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक UP93 DT-4586 के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि उमेश आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुठला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों को सूचना दी।
मृतक के परिजन थाना कुठला पहुंचे, जहां उनकी रिपोर्ट पर पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment