*ऑपरेशन ‘शिकंजा’: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप* *ई-रिक्शा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल*


*ऑपरेशन ‘शिकंजा’: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप*

*ई-रिक्शा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल*


कटनी /पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक ई-रिक्शा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयराघवगढ़  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 30-31 जनवरी की दरम्यानी रात ग्राम बेलापुर मेन रोड पर संदिग्ध ई-रिक्शा क्रमांक MP-21-ZG-3246 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान ई-रिक्शा में सवार सचिन गुप्ता एवं अभिषेक गुप्ता, निवासी ग्राम अमेहटा, थाना कैमोर के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 44 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम, मुखबिर एवं स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post