*कुठला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट ऑफिस से 1 लाख 83 हजार 100 रुपये की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर


 *कुठला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट ऑफिस से 1 लाख 83 हजार 100 रुपये की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर*


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। बाबा मोहनदास ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे 1,83,100 रुपये नकद उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



शिकायतकर्ता भुवनेश्वर शर्मा (52 वर्ष), निवासी मीरानाम कॉलोनी, ने पुलिस को बताया कि चोरी की यह घटना 8 फरवरी की रात 10:00 बजे से 9 फरवरी की सुबह 07:00 बजे के बीच हुई। ट्रांसपोर्ट ऑफिस पुरैनी स्थित बाबा ढाबा के सामने स्थित है।

जब सुबह ऑफिस खोला गया, तब चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के अंदर घुसकर अलमारी में रखी बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया था।



पीड़ित की शिकायत पर कुठला पुलिस ने 9 फरवरी की रात 20:31 बजे प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नए कानून के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:

*धारा 331(3) BNS:* (घर में जबरन घुसना/नकबजनी)

*धारा 305(A) BNS*: (चोरी)

Post a Comment

Previous Post Next Post