*भ्रष्टाचार पर प्रहार: कटनी में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री ट्रैप*



*भ्रष्टाचार पर प्रहार: कटनी में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री ट्रैप*

कटनी/आशीष चौधरी :भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज कटनी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री (EE) व्ही.ए. सिद्दीकी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।



यह मामला एक कर्मचारी के हक की राशि से जुड़ा है। विभाग के ही एक चौकीदार का करीब ₹8 लाख का एरियर्स लंबित था, जिसे माननीय हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया जाना था।


*रिश्वत की मांग:* आरोप है कि इस एरियर्स राशि के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी ने ₹50,000 की मांग की थी।

*शिकायत और जाल*: परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त टीम से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।



लोकायुक्त टीम के निर्देशानुसार, जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹20,000 आरोपी अधिकारी को सौंपे, पहले से तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही उनके रंग गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।



इस कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग के कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। लोकायुक्त की टीम फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post