एसी एसटी वर्ग के छात्रों ने मंत्री विजय शाह के समर्थन में हल्ला-बोल, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे को महामहिम राष्टपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
कटनी/आशीष कुमार – अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघ जिला कटनी के तत्वाधान में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के समर्थन में छात्रों द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। छात्र संघ ने महामहिम राष्टपति के नाम डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मांग की कि विजय शाह के द्वारा एक भाषाई भूल हुई थी जिसे बाद में बढ़ा चढाकर परोसा गया जिससे मंत्री विजय शाह के विरोध में माहौल तैयार हुआ । मंत्री शाह द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने खुद कई दफा माफी मांगी जा चुकी है जो देश के प्रति निष्ठा को दर्शाता है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है जो कि अपनाए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैए का उदाहरण भी बताया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि विजय शाह आदिवासी समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है जिन्होंने अपने वर्ग के विकाश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है कहीं न कहीं उनके आदिवासी होने के उनके नेतृत्वत को दबाने के लिए उनको पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है । संघ ने मंत्री शाह द्वारा मांगी गई माफी को स्वीकार करते हुए प्रकरण को समाप्त किए जाने की मांग की हैं। इस दौरान छात्र संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र दीवान ,दीनदयाल दीवान ब्लॉक अध्यक्ष बहोरीबंद सौरभ रैदास, करन वर्मा , राजू चौधरी ,राहुल दीवान,संजू ,सत्यम ,केशकुमार ,गोलूचौधरी ,कृष्णा,मोनू ,नरेंद्र ,संगम,अतुल ,आदर्श, विकास,
राजा,सोनू,सुदामा , सचिन चौधरी धीरज , रोहित अमन सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे ।


Post a Comment