24 जनवरी की चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, पेट में वार कर युवक को किया था घायल
कटनी :दिनांक 05/02/2025 को कुठला पुलिस ने पुरैनी में खूनी संघर्ष करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण - ज्ञातव्य हो कि सूचनाकर्ता मोहित पटेल पिता हरिलाल पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हीरापुर कौड़िया थाना एनकेजे जिला कटनी ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24/01/26 को रात्रि करीब 08:30 बजे वह सौरभ शुक्ला व आशीष पटेल के साथ मोटर साईकल क्रमांक MP21ME4637 से बस स्टेण्ड से पुरैनी जा रहा था । इंडिया होटल बजरंगबली मंदिर के पास ओम रजक एवं अंकित रजक ने लापरवाही से कट मारा, जिसे समझाने पर उन्होंने वाद व धक्का-मुक्की की, तत्पश्चात वे वहां से चले गये । रात्रि करीब 09:15 बजे जगन्नाथ मैरिज गार्डन के पास ओम रजक व अंकित रजक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । इसी दौरान ओम रजक ने आशीष पटेल को जान से मारने के इरादे से चाकू से पेट में वार किया, जिससे आशीष पटेल के दाहिनी ओर पसली के नीचे चोट आई व खून निकलने लगा । बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से पन्ना तिराहा की ओर भाग गये। घटना के बाद आशीष पटेल को थाना कुठला लाया गया, जहां से अधिक रक्तस्राव होने पर जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना सूचनाकर्ता के सामने घटित हुई है। रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाये । जिसकी रिपोर्ट पर चाकू से बार करने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप आरोपीगण अंकित रजक उर्फ अनिकेत पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 18 वर्ष एवं ओम रजक पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी इण्डिया होटल के पीछे थाना कोतवाली कटनी को दिनांक 05/02/2026 को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. अंकित रजक उर्फ अनिकेत पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 18 वर्ष निवासी इण्डिया होटल के पीछे सरकारी स्कूल के पास कुठला बस्ती थाना कोतवाली कटनी जिला कटनी
2. ओम रजक पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी इण्डिया होटल के पीछे सरकारी स्कूल के पास कुठला बस्ती थाना कोतवाली कटनी जिला कटनी
जप्ती – घटना में प्रयुक्त चाकू
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड - आरोपी ओम रजक के विरुद्ध थाना कुठला जिला कटनी में 2 अपराध पंजीबद्ध है।

Post a Comment