शास्त्री कॉलोनी में कार की टक्कर से दो युवक घायल, इलाज के लिए जबलपुर रेफर


 

शास्त्री कॉलोनी में कार की टक्कर से दो युवक घायल, इलाज के लिए जबलपुर रेफर

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी:कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कपड़ा फेरी लगाने आए दो युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खजरी बायपास निवासी वीरू कुछवंधिया (47) कपड़े की फेरी का काम करते हैं। वे 5 फरवरी को अपने बेटे वीरेन्द्र कुछवंधिया तथा साथी शेख मोहम्मद और उसके पुत्र मोहम्मद हसन के साथ लोडिंग ऑटो से कटनी फेरी लगाने आए थे।

दोपहर करीब 1:20 बजे सभी लोग शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र में खड़े होकर फेरी के लिए आवाज लगा रहे थे, तभी कटनी शहर की ओर से आ रही कार (क्रमांक MP 20 TA 2278) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए वीरेन्द्र और मोहम्मद हसन को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों के हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवकों को निजी वाहन से शेख मोहम्मद के साथ उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया, जबकि वीरू कुछवंधिया ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

वही कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी पर धारा BNS 125(a), BNS -291के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है



Post a Comment

Previous Post Next Post