डोनेशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

 

डोनेशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार




 कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है ।


घटना का विवरण: आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर के द्वारा दी गई लिखित आवेदन में बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में लेनदेन कर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को पी. आर. में लेकर आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है 


 *सराहनीय भूमिका*: थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव ,प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा,, आरक्षक 568 लव उपाध्याय,  708 संदीप भलावी

Post a Comment

Previous Post Next Post