माधवनगर: शर्मा कॉलोनी में कार का कांच तोड़कर चोरी, अज्ञात बदमाश ने पर्स पर किया हाथ साफ

 

माधवनगर: शर्मा कॉलोनी में कार का कांच तोड़कर चोरी, अज्ञात बदमाश ने पर्स पर किया हाथ साफ


कटनी/आशीष चौधरी:माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा कॉलोनी में बीती रात कार का कांच तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर भीतर रखा पर्स और नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समदड़िया कॉलोनी निवासी विनीता लोहाटे (उम्र 32 वर्ष) ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि 11 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:30 बजे उनकी कार शंकर जी मंदिर के पास, शर्मा कॉलोनी, डेहरू लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कार का कांच तोड़कर अंदर रखा पर्स चोरी कर लिया।

चोरी गए पर्स में लगभग 2000 रुपये नकद सहित जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।

शिकायत के आधार पर माधवनगर पुलिस ने 11 फरवरी की रात 02:28 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 334(1) एवं 461 के तहत अपराध क्रमांक 126/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post