बरही: सूने मकान में सेंधमारी, 80 हजार की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज


 

बरही: सूने मकान में सेंधमारी, 80 हजार की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खन्ना छैघरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल पार कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 13 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। फरियादी बलरामदास पटेल (56 वर्ष), निवासी ग्राम खन्ना बंजारी, ने बरही थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


चोर घर के भीतर रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुल चोरी गए माल की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।


घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(ए) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संभावित सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post