इंद्रा नगर में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

 इंद्रा नगर में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती



कटनी। कटनी जिले के इंद्रा नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर एवं स्थानीय लोगों द्वारा गुरु रविदास जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियाँ साझा कीं और गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।


आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।मदन लाल चौधरी,तेजवकली रैदास, मनोज रैदास, गोलू कुमार,राहुल कुमार, मनीष कुमार,मिथुन कुमार,दीपक ठाकुर, आनंद कुमार,शुभकरण रैदास,जोलू रैदास की उपस्थिति मे कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post