*करंट लगने से जुजावल के युवक की मौत*


 

*करंट लगने से जुजावल के युवक की मौत*

कटनी: तहसील के ग्राम जुजावल में बिजली करंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की असामयिक मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने पुलिस को सूचित किया है, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, रविवार (08 फरवरी) सुबह लगभग 11:00 बजे नितिन सिंह राजपूत (24 वर्ष), निवासी जुजावल, बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद ले गए, जहाँ दोपहर 1:16 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मृतक के पिता रामकृष्ण राजपूत ने इस दुखद घटना की सूचना स्लीमनाबाद पुलिस को दी। पिता की सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/26, धारा 194 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post