*संस्कार भारती ने मनाई भरतमुनि जयंती, नाटक ‘सिद्धवट’ बना आकर्षण*




*संस्कार भारती ने मनाई भरतमुनि जयंती, नाटक ‘सिद्धवट’ बना आकर्षण*


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :संस्कार भारती महाकौशल प्रांत की जिला इकाई कटनी द्वारा नगर निगम सभागार, बस स्टैंड में पंचम वेद नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। आयोजन में व्याख्यान, नाट्य प्रस्तुति, लोकनृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री संदीप जायसवाल रहे। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री उमेश माधव मिश्र थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन एवं संस्कार भारती महाकौशल प्रांत महामंत्री श्री धनराज गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के ध्येय गीत से हुआ। जिला अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में संस्कार भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्री मिश्र ने आचार्य भरतमुनि एवं उनके नाट्यशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती हीरामणि बरसैंया ने नाट्यशास्त्र के रस सिद्धांत एवं अभिनय पक्ष की विवेचना की। श्री धनराज गुप्ता ने प्रांत की गतिविधियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन नवीन गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री श्री राजेश बरसैंया ने किया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा रंगकर्मी हिम्मत गोस्वामी के निर्देशन में मंचित नाटक ‘सिद्धवट’ रही। नाटक के संयोजक एम.आर.वी. नायडू थे। इसमें भूमिका, पलक, मीनाक्षी, भाग्यश्री एवं देवांशु ने प्रभावशाली अभिनय किया तथा हारमोनियम पर अभिषेक परिहार ने संगत दी।

इसके अलावा सरस्वती वंदना, ज्ञानेश्वरी नायडू के निर्देशन में गणेश वंदना, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। अंत में वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक श्री विपिन तिवारी, डॉ. अमित साहू सहित अशोक तिवारी, राजेश बरसैंया, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, हीरामणि बरसैंया, विनीता गुप्ता, तनु गुप्ता, अनीता सिंजारिया, वंदना गे लानी, माया तिवारी, गीता बरसैंया, रंजना वर्मा, कल्पना कोटक, शशि दुबे, अलका सरावगी, अलका अग्रवाल एवं शालनी सोनी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post