*शर्मसार! कटनी जिला अस्पताल में कंबल की जगह प्लास्टिक की बोरियां ओढ़कर सोने को मजबूर महिला मरीज*



*शर्मसार! कटनी जिला अस्पताल में कंबल की जगह प्लास्टिक की बोरियां ओढ़कर सोने को मजबूर महिला मरीज*

कटनी: कटनी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज ठंड से बचने के लिए अस्पताल के कंबल के बजाय खाली प्लास्टिक की बोरियां ओढ़कर सोने को मजबूर दिखी। इस घटना का वीडियो / फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमारा चैनल वीडियो/फोटो की पुष्टि नहीं करता।


जानकारी के मुताबिक, यह महिला 6 फरवरी को कोतवाली थाने के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी। सड़क दुर्घटना में उसके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद राहगीरों ने उसे मानवता दिखाते हुए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का इलाज पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के जनरल वार्ड में चल रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद जब हंगामा बढ़ा, तो अस्पताल प्रशासन ने अपना बचाव किया। वार्ड के नर्सिंग स्टाफ का दावा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। स्टाफ के अनुसार:


* उसे अस्पताल की ओर से कंबल दिया गया था, लेकिन उसने उसे फेंक दिया।

* कंबल फेंकने के बाद उसने वहां पड़ी खाली बोरियों का सहारा लिया।



अस्पताल के इस तर्क से स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि मरीज की मानसिक स्थिति वास्तव में ठीक नहीं थी, तो यह अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि वह उसकी उचित देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित करे। एक घायल और बीमार महिला को इस हाल में छोड़ देना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post