अस्पताल में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, एक लाख की क्षति का आरोप


 अस्पताल में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी


कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, एक लाख की क्षति का आरोप




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।दर्ज हुई FIR के अनुसार प्रार्थी वार्षिका सोनी ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार फरियादिया वार्षिका सोनी पति डॉ. गगन सोनी, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी गांधीगंज, कटनी, ने आवेदन में बताया कि उनका अस्पताल श्रीराम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आदर्श कॉलोनी में स्थित है। दिनांक 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 8 बजे श्रेया साहू नामक महिला अस्पताल परिसर में पहुंची और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगी।


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त महिला ने अस्पताल में रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, प्रार्थी के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ व अन्य लोगों में भय का माहौल बन गया।


प्रार्थी ने 24 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी को संबोधित आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर प्रार्थी के हस्ताक्षर भी अंकित हैं।


इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है व उक्त मामले मे कोतवाली थाने मे आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है । 

Post a Comment

Previous Post Next Post