अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव



 

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव

कटनी/आशीष चौधरी :जिले के स्लिमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। महिलाओं ने गांव में पकड़ी गई अवैध शराब को लोडर वाहन में भरकर कलेक्टर कार्यालय के सामने लाकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।

प्रदर्शन के दौरान लगभग 30 से 40 महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के कारण सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है और परिवारों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


ग्रामीणों के द्वारा dsp कटनी को सोपे गए शिकायत पत्र मे बताया गया है की हम सभी आवेदक गण ग्राम डोंगरिया थाना स्लिमना बाद जिला कटनी के स्थाई निवासी है यह की ग्राम मे लगातार कच्ची व अवैध शराब विक्रय के कारण हम महिलाओ का जीना दुभर हो गया और छोटे छोटे बच्चे भी शराब के आदि हो रहे है जिसकी शिकायत लगातार थाना प्रभारी स्लिमनाबाद एवं sdop महोदय को की गई है लेकिन पुलिस केवल दिखावा कर रही है कार्यवाही के नाम पर हम गरीबो को ही बोलती है की शराब पकड़ो और हमको बताओ तब हम कार्यवाही करेंगे, ग्रामीणों द्वारा बना रही कच्ची शराब बेचकर ग्राम वासियो द्वारा थाना प्रभारी को सूचना दी गई पुलिस आई महुआ, लाहान जिस कमरे मे रखा था पुलिस नाकामयाब रही जिस कारण शराब विक्रेता ओ द्वारा खुल्ला गुंडा गर्दी की जा रही है ग्राम मे लेख राम सपेरा, आकाश सपेरा, सुशील सपेरा, सु कमन कोल, अनार बाई सपेरा, दुर्गा बाईसपेरा एवं छोटू सिंह ठाकुर द्वारा खुल्ले आम शरा ब बनाकर विक्रय किया जा रहा है पुलिस प्रशासन मूक दशक बनकर देख रही है

अतः आपसे अनुरोध है की ग्रामीणों कोतत्काल गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाने की कृपा करे अन्यथा मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post