जलसा मैरिज गार्डन के बाहर ध्वनि नियमों का उल्लंघन, डीजे वाहन पर पुलिस की कार्रवाई



*देर रात डीजे बजाना पड़ा भारी, जलसा मैरिज गार्डन के बाहर से डीजे वाहन समेत जब्त* 

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी:शहर में ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलसा मैरिज गार्डन के पास देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक वाहन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारा सामान जब्त कर लिया है।



शुक्रवार रात लगभग 9:57 बजे से 11:55 बजे के बीच, जलसा मैरिज गार्डन के बाहर मुख्य मार्ग पर एक लोडर वाहन में लगे डीजे सिस्टम से अत्यंत तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। इससे आसपास के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही थी और शांति भंग हो रही थी।

सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की। पुलिस ने पाया कि डीजे संचालक बिना किसी अनुमति के निर्धारित सीमा से अधिक शोर कर रहा था।



पुलिस ने मौके से लोडर वाहन (क्रमांक MP21G2484) को चालू हालत में जब्त किया। वाहन में लदे निम्नलिखित उपकरणों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है:

* 4 टॉप बॉक्स (15 इंच, PRDO कंपनी) एवं 4 बेस बॉक्स (15 इंच, देव ऑडियो)

* 7 लाइट उपकरण (4 SRP एक्सिस और 3 स्टोप लाइट)

* एम्पलीफायर: एक 3 किलोवाट और एक 5 किलोवाट (स्टुडियो मास्टर)

* अन्य: एक जनरेटर (विधाता कंपनी), एक क्रॉस ओवर और एक मिक्सर (न्यू मार्क कंपनी)।



इस मामले में पुलिस ने तेजस्वी गुप्ता (23 वर्ष), निवासी दुर्गा चौक, बड़ी खिरहनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(B) और म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post