कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
ग्रामीण आजीविका मिशन का प्रयास: प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई दिशा
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित करने हेतु जनपद पंचायत बड़वारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवारा कला की 35 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व-सहायता समूह एवं मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके परिवारों के महिला एवं पुरुषों को प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक अनुपम पांडे के सहयोग से दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि उद्यमी की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक आशीष खरे मैहर द्वारा परीक्षा ली गई।
स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार, पोषक तत्व, मिट्टी परीक्षण, जैविक खाद एवं कीटनाशक, जैविक खेती, कीट एवं रोग नियंत्रण, खाद्यान्न, दलहन, तिलहन एवं सब्जी फसलों के साथ सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर, टपक सिंचाई, शुष्क भूमि, कृषि तकनीकी, लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली, औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे, पशुपालन, पादप प्रसार तकनीक के अंतर्गत ग्राफ्टिंग, बडिंग, लेयरिंग, नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।
जैविक खेती की आवश्यकता, भूमि, मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान, रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र, नीम पत्ती, पांच पत्ती काढ़ा, नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी एवं मूल्यांकन परीक्षा रामसुख दुबे द्वारा किया गया तथा बैंकिंग से संबंधित मूल्यांकन आशीष खरे द्वारा किया गया।
परीक्षा संपन्न कराने में राजेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, सुनील रजक तथा अरुण रजक द्वारा सहयोग किया गया।

Post a Comment