बुजुर्ग की मदद के बहाने एटीएम पार, खाते से उड़ाए हजारों


 

बुजुर्ग की मदद के बहाने एटीएम पार, खाते से उड़ाए हजारों

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगों ने एक बुजुर्ग को शिकार बनाते हुए मदद के बहाने एटीएम कार्ड पार कर हजारों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। शिवनगर कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय उमेश कुमार नामदेव पिता स्व. छंगे लाल नामदेव के साथ यह वारदात उस समय हुई, जब वे चांडक चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में मिले तीन अज्ञात शातिरों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर सहायता करने का झांसा दिया और बड़ी ही सफाई से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। घटना की भनक तक पीड़ित को नहीं लगी और आरोपियों ने खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एटीएम कार्ड व पासबुक सहित कुल करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post