नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के मद्देनजर सात कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

 नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के मद्देनजर सात कर्मचारियों की लगी ड्यूटी



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी – विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी शनिवार 14 मार्च को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया होने जा रहा है। जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने और प्रकरणों की जानकारी संकलित करने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 17 में प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।


          जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक श्री बृज बिहारी दुबे को समस्त खण्डपीठों से दूरभाष पर जानकारी एकतित्र करने हेतु ड्यूटी लगाई गई है।


इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री कमल नायकर, श्री संजीव मोहन त्रिपाठी, भृत्‍य श्री गणेशन पिल्लई, श्री संतोष ध्रुवे और श्री ओमप्रकाश दुबे को कार्यालयीन कार्यवाही की जिम्‍मेदारी दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post