. एनकेजे पुलिस की कार्रवाई : आदतन आरोपी से 3 किलो 811 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार

 

एनकेजे पुलिस की कार्रवाई : आदतन आरोपी से 3 किलो 811 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार



 कटनी /आशीष चौधरी :

घटना विवरण -  दिनांक 09.03.2026 को थाना प्रभारी के आदेशानुसार सउनि मनोज कोडापे हमराह स्टाफ प्र.आर. 304 शैलेष दमोहिया आर. 324 अर्पित पटेल के थाना मोबाइल के पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुए जो भ्रमण दौरान बजरंग कालोनी नदी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति एक चोकड़ी बैंगनी रंग का पिठ्ठू बैग पीठ में टांगे आ रहा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी दुर्गाचैंक खिरहनी ए.टी.एम के पीछे थाना एन.के.जे. जिला कटनी का होना बताया जो अपने कब्जे में चैकड़ी बैंगनी रंग का पिट्ठू बैग रखे मिला बैग मे रखे वस्तु के संबंध मे पूछताछ की जिसके द्वारा संतोष जनक उत्तर नही देने पर तलाशी हेतु सहमति प्राप्त किया जिसका पंचनामा तैयार किया गया। समक्ष गवाहान के तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से चौकडी बैगनी रंग पिट्ठू बैंग को खोलकर देखने पर 04 पन्नियो की पैकेट में हरि पत्तिदार बीज युक्त नमीयुक्त वनस्पति पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ होना पाया गया। समक्ष गवाहान के पंचनामा तैयार किया गया। मादक पदार्थ गांजा का तौल कराने पर कुल बजन 03 किलो 811 ग्राम कीमती 55000 रूपये पाया गया। थाना एन.के.जे. कटनी में आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आदतन आरोपी के विरुद्ध कटनी अलग अलग थानो मे 04 एन.डी.पी.एस एक्ट के मामले दर्ज है कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।   

गिरफ्तार आरोपी - हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी दुर्गाचैंक खिरहनी ए.टी.एम के पीछे थाना एन.के.जे. जिला कटनी

जप्त अवैध मादक पदार्थ-  गांजा 03 किलो 811 ग्राम कीमती 55000 रूपये

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कोडापे ,सउनि सहपाल परतेती, केवल उइके ,प्र.आर. 190 प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. 304 शैलेष दमोहिया, आर. 324 अर्पित पटेल, एन.आर.एस सोनू कहार

Post a Comment

Previous Post Next Post