जिले मे गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से शुरू 77 उपार्जन केंद्रों में होगा गेहूँ का उपार्जन




जिले मे गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से शुरू



77 उपार्जन केंद्रों में होगा गेहूँ का उपार्जन


 


 

कटनी (30 मार्च) – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब जिले में गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से शुरू होगी। गेहूं उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) किया जाएगा।

 

समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया समाप्‍त हो चुकी है। 7 फरवरी से 10 मार्च तक हुये पंजीयन प्रक्रिया में कटनी जिले के 52 हजार 951 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश व जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर गेहूँ उपार्जन हेतु जिले में 77 उपार्जन केंद्र निर्धारित किये गये हैं। 

 

*पंजीयन में बहोरीबंद अग्रणी*

 

समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ उपार्जन हेतु तहसील बहोरीबंद में 10 हजार 826, ढीमरखेड़ा में 9 हजार 748 और विजयराघवगढ़ में 6 हजार 780 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसी प्रकार तहसील रीठी में 5 हजार 411, बड़वारा में 5 हजार 43 और बरही में 4 हजार 87 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके अलावा तहसील कटनी नगर में 2 हजार 951 व कटनी में 2 हजार 778 किसनों ने अपना पंजीयन कराया है।

 

 

इस वर्ष 2 हजार 625 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से गेहूँ का उपार्जन किया जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2 हजार 585 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है। वहीं म.प्र. सरकार द्वारा 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

 

*उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता*


किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post