*कुठला थाना क्षेत्र मे डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला*...


 *कुठला थाना क्षेत्र मे डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला*...




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :

शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर के पास आज शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अपने खेत से घर लौट रहे थे।



मिली जानकारी के अनुसार, दीपक द्विवेदी अपनी मोटरसाइकिल से खेत से वापस घर की ओर जा रहे थे। शाम करीब सवा 6 बजे इंद्रा नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और रुपयों की मांग करने लगे। जब दीपक ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी पीठ पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।



हमले में बुरी तरह घायल और लहुलुहान होने के बावजूद दीपक द्विवेदी ने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही एमजीएम हॉस्पिटल पहुँचे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुँचा।



कुठला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post