जिले में 7 अप्रैल से शुरू होगा गेहूँ उपार्जन कलेक्टर कटनी ने गेहूँ उपार्जन हेतु 77 उपार्जन केंद्र किये निर्धारित


 जिले में 7 अप्रैल से शुरू होगा गेहूँ उपार्जन


कलेक्टर कटनी ने गेहूँ उपार्जन हेतु 77 उपार्जन केंद्र किये निर्धारित


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी - जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत कृषकों से 7 अप्रैल से 12 मई तक गेहूँ का उपार्जन किया जायेगा। जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गेहूँ उपार्जन हेतु 77 उपार्जन केंद्र निर्धारित किये हैं और इनके पर्यवेक्षण एवं सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं।


          रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूँ का समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कृषकों से उपार्जन कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिवस प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक किया जायेगा। शनिवार एवं रविवार को खाद्यान्न का परिवहन, भण्डारण एवं लेखा मिलान का कार्य किया जायेगा। कृषक अपनी उपज के विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।


*यहाँ बने उपार्जन केंद्र*


          कटनी नगर तहसील में उपार्जन केंद्र कन्हवारा के लिए नोडल अधिकारी हल्का पटवारी रामगोपाल यादव, कैलवारा चाका के लिए हल्का पटवारी निशांत पटेल, विपणन कटनी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामगोविंद पटेल और वृहताकार कटनी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जयेश दुबे को बनाया गया है। इसी प्रकार कटनी तहसील में उपार्जन केन्‍द्र पहाड़ी के लिए हल्का पटवारी प्रमोद दीक्षित, हीरापुर कौड़िया के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राहुल मिश्रा और सिंघनपुरी के लिए हल्का पटवारी धर्मेन्द्र सिंह बागरी नोडल अधिकारी होंगे।


          जबकि तहसील ढीमरखेड़ा में उपार्जन केन्‍द्र कुदवारी के लिए नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निशा सोलंकी, खाम्हा के लिए हल्का पटवारी कृष्ण कुमार सोनी, खमतरा के लिए हल्का पटवारी लम्मू सिंह मरावी और कटरिया के लिए हल्का पटवारी महेन्द्र कुमार राय, ढीमरखेड़ा के लिए हल्का पटवारी राहुल चौरसिया, पोंडीकला के लिए हल्‍का पटवारी मनीष कुमार दाहिया, दसरमन के लिए हल्‍का पटवारी जॉय चक्रवर्ती, कछारगांव के लिए हल्‍का पटवारी अनीष इक्का, सिलौड़ी (नेगई) के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामेश्वर पंथी, कचनारी के लिए हल्का पटवारी विश्वनाथ सिंह और झिन्ना के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पंकज चोपड़ा होंगे। उपार्जन केन्‍द्र मुरवारी के लिए हल्का पटवारी दानसिंह प्रधान, देवरी मंगेला के लिए हल्‍का पटवारी कविता गोटिय और उमरियापान (मंडी प्रांगण) के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी स्नेहलता कोरचे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


          इसी तरह तहसील बड़वारा में उपार्जन केन्‍द्र बड़वारा (राय वेयरहाउस) के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुभद्रा मुजलदे, विलायतकला के लिए हल्का पटवारी अहमद रजा खान, भजिया के लिए हल्का पटवारी भवन सिंह धाकड़, अमाड़ी के लिए हल्का पटवारी गौसमीन बानो, बसाड़ी के लिए हल्का पटवारी शुभलता सोनी, निगहरा के लिए हल्का पटवारी दीपमाला यादव और नन्हवारा सेझा के लिए हल्का पटवारी विवेक कुमार उर्मलिया नोडल अधिकारी होंगे। 


          वहीं बरही तहसील में उपार्जन केन्‍द्र करेला के लिए हल्का पटवारी श्याम सिंह रावत, करौंदीखुर्द के लिए हल्का पटवारी संजय सिंह राठौर, पिपरियाकला-1 के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ब्रह्मानन्द परस्ते और बरही केंद्र के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राहुल जाटव को जिम्मेदारी दी गई है।


          इसी प्रकार तहसील बहोरीबंद में उपार्जन केन्‍द्र बहोरीबंद के लिए हल्का पटवारी मनोज कुमार मौर्य, हथियागढ़ के लिए हल्का पटवारी नंदनी वर्मन, बचैया के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बबलू मूवेल, कुआं के लिए हल्का पटवारी अरविंद कुमार तिवारी, कूड़न के लिए हल्का पटवारी नेहा मरावी, किवलारी के लिए हल्का पटवारी रजनीश गुप्ता, बाकल के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रेम मौर्य, मसंधा (छुरिया भटवां)  के लिए हल्का पटवारी रोहित भुमिया, सिहुडी के लिए हल्का पटवारी अनिल कुमार कोल, बरही (बाकल) के लिए हल्का पटवारी इंद्रलाल बनवानी, इमलिया के लिए हल्का पटवारी प्रसन्न कुमार मेहरा, कूडा के लिए हल्का पटवारी राहुल सिंह कश्‍यप, चांदन खेड़ा के लिए हल्का पटवारी राजकमल द्विवेदी, देवरी खरगवां के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भूपेंद्र सिंह रघुवंशी, पथराडी पिपरिया के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण मर्डया, सलैया पटोरी के लिए हल्का पटवारी राजेश कुमार गौड़ और खमतरा के लिए हल्का पटवारी आदेश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी होंगे।


          जबकि तहसील रीठी में उपार्जन केन्‍द्र रीठी के लिए हल्का पटवारी प्रितेश गुप्ता, मोहास के लिए हल्का पटवारी राजा काछी, बिलहरी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आकाश दहायत, बड़गांव के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सोहित कुमार चौधरी, तिलगवां के लिए हल्का पटवारी प्रवीण विश्वकर्मा, वकलेहटा के लिए हल्का पटवारी विजेन्द्र उराव, रैपुरा के लिए हल्का पटवारी प्रकाशचंद गुप्ता, देवगांव के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आकांक्षा दुबे और बड़खेरा के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्योति चक्रवर्ती नोडल अधिकारी होंगी।


वहीं तहसील विजयराघवगढ़ में उपार्जन केन्‍द्र कांटी के लिए हल्का पटवारी पवन कुमार चौधरी, सिनगौडी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुंदरलाल साकेत, धवैया के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हेमंत परमार, विजयराघवगढ़ के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरिओम चंद्रवंशी, देवराकला के लिए हल्का पटवारी अभिजीत द्विवेदी, जिवारा के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रेमलाल, अमेहटा के लिए हल्का पटवारी सत्येन्द्र सिंह, सलैया कोहारी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुकेश डुडवे, कारीतलाई के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवकुमार रघुवंशी, पड़रिया के लिए हल्का पटवारी श्रद्धा सोनी और उपार्जन केन्‍द्र बंजारी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्याम मण्डलोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


          इसके अलावा तहसील स्लीमनाबाद में उपार्जन केन्‍द्र तेवरी के लिए हल्का पटवारी संजय बेन, स्लीमनाबाद के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सत्यनारायण वकटारिया, भूला के लिए हल्का पटवारी भगत सिंह मार्को, पडरभटा के लिए हल्का पटवारी गजेन्द्र सिंह, धुरी एवं कौडिया के लिए हल्का पटवारी उमेश प्रसाद बागरी, धरवारा के लिए हल्का पटवारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और उपार्जन केन्‍द्र जुजावल के लिए हल्का पटवारी उमेश बागरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post