“आनंद रत्नाकर थैले में शराब बेचते पकड़ा, एनकेजे पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल”


 “आनंद रत्नाकर थैले में शराब बेचते पकड़ा, एनकेजे पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल”






कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :एनकेजे थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, लेकिन इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े होने लगे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को थाना एनकेजे में पदस्थ प्रधान आरक्षक एफआरवी ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जुहला मोड़ स्थित आम रोड पर एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।


मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में थैला लिए खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 पाव लाल मसाला शराब, जिसकी कीमत लगभग 1900 रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आनंद रत्नाकर (42 वर्ष), निवासी जुहला, थाना एनकेजे, कटनी बताया।


पुलिस ने आरोपी से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।


हालांकि, क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम शराब बिक्री की शिकायतें मिलती रही हैं, ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पुलिस की यह कार्रवाई कहीं महज औपचारिकता तो नहीं।


पुलिस ने बताया कि चूंकि अपराध में 7 वर्ष से कम सजा का प्रावधान है, इसलिए आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जब्त शराब को मालखाने में सुरक्षित रखा गया है और मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post