रंगनाथ नगर: हाइड्रा की टक्कर से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 


रंगनाथ नगर: हाइड्रा की टक्कर से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़वारा स्टेशन के सामने स्थित पाठक सा मिल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिनगौरी (थाना विजयराघगढ़) निवासी लगभग 50 वर्षीय गयाराम दहायत पिता प्रेमलाल दहायत सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रहे हाइड्रा वाहन (क्रमांक MP 21 ZF 0695) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक सुशील बर्मन लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post