माई भारत कटनी द्वारा महिलाओं हेतु अस्मिता दौड़ आयोजित विधायक श्री जायसवाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

 माई भारत कटनी द्वारा महिलाओं हेतु अस्मिता दौड़ आयोजित


विधायक श्री जायसवाल ने किया विजेताओं को सम्मानित



कटनी – मेरा युवा भारत कटनी के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए अस्मिता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय तिलक महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। इसमें 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियों हेतु 3 हिस्सों में 3 प्रकार की दौड़ (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) एवं रस्सा-कसी सहित कुल 12 खंडों में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।


          सभी खेल स्पर्धा में आने वाले प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली युवतियों को मैडल, प्रमाण पत्र, माई भारत कैप एवं माई भारत टी-शर्ट उपहार स्वरुप प्रदान की गई। साथ ही सभी आयु वर्ग में रस्सा-कसी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी ट्रॉफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए।


          कार्यक्रम में माई भारत से जुड़े युवती मंडल की सदस्तियों समेत तिलक महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, एसीसी कैमोर एवं महिला बाल विकास विभाग से जुडी युवतियों से सहभागिता की।


          पुरुस्कार वितरण समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया। तत्पश्चात जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर द्वारा मुख्य अतिथि को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।


          मंचासीन अन्य अतिथि डॉ सुनील वाजपेयी (प्राचार्य, शा. तिलक महाविद्यालय), डॉ. चित्र प्रभात (प्राचार्य, शा. कन्या महाविद्यालय), वनश्री कुर्वेती (सहायक संचालक, महिला बाल विकास विभाग), डॉ. माधुरी गर्ग (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर) रहे।


          विधायक श्री जायसवाल ने सभी विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएँ दी एवं सभी प्रतिभागियों को खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त अतिथि गण द्वारा विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।


          कार्यक्रम के अंत में श्री राजकुमार अग्रवाल (पूर्व लेखा कार्यक्रम पर्यवेक्षक, माई भारत) द्वारा सभी अतिथियों का आभार एवं कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की गई। जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए गए|


          कार्यक्रम में कोच के रूप में पूर्व चैंपियन एथलिट जितेश विश्वकर्मा, एथलिट कोच फारुख अंसारी, अशोक राव, राजकिशोर पटेल, सलमान अहमद एवं शुभम श्रीवास का सहयोग रहा। साथ ही, खेल विभाग से आए सभी ब्लाक स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर ने मैदान व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। अतिथि द्वारा सभी कोच एवं ब्लाक सपोर्ट कोऑर्डिनेटर का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेलो इंडिया, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post