*प्रशासन की सख्ती: रपटा नाले पर बनी अवैध बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : जिला प्रशासन ने आज सरकारी भूमि और प्राकृतिक जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम खिरहनी में रपटा नाला के पास प्राकृतिक नाले की भूमि पर बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
खास -खास
* अवैध निर्माण ध्वस्त: कलेक्टर न्यायालय द्वारा अपील निरस्त किए जाने के बाद आज सुबह प्रशासन का दस्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। नाले के बहाव को बाधित कर रहे अवैध बाउंड्रीवाल निर्माण को पूरी तरह हटा दिया गया है।
* आदेश का अनुपालन: यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कटनी के पूर्व आदेश के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक नालों के स्वरूप से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
* सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के ढांचे को गिरा दिया, जिससे नाले का प्राकृतिक बहाव क्षेत्र अब अवरोध मुक्त हो गया है।

Post a Comment