*राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मामले में नगर निगम पर कुर्की की नौबत,वाणिज्यिक न्यायालय के कर्मचारी पहुंचे*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी के मुख्य रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मामले में नगर निगम की मुश्किलें बुधवार को उस समय बढ़ गईं, जब वाणिज्यिक न्यायालय जबलपुर से कुर्की वारंट तामील कराने न्यायालयीन कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुसार नगर निगम को प्रमोटर को मूल राशि करीब 22.60 करोड़ रुपये सहित ब्याज का भुगतान करना है।
कर्मचारियों के अचानक पहुंचने से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। उस समय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे, इसलिए आवक-जावक कक्ष क्रमांक 10 में निगम के अधिकारी-कर्मचारी न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ करीब आधे घंटे तक कुर्की वारंट को लेकर चर्चा करते रहे। इसके बाद न्यायालयीन कर्मचारी वापस लौट गए।
न्यायालयीन कर्मचारी को जागेश्वर पाठक, राजस्व अधिकारी से, मिलवाया
इस प्रकरण में बुधवार को जबलपुर कॉमर्शियल न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हुई। कटनी और जबलपुर न्यायालय की संयुक्त टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची और लगभग 22 करोड़ 60 लाख रुपए की मूल अवार्ड राशि के साथ ब्याज सहित कुर्की वारंट की तामील कराई। इस दौरान डिक्रीदार मेसर्स खुशीराम एंड कंपनी के पावर ऑफ अटॉर्नी उक्त सदस्य भी मौजूद रहे। न्यायालय की टीम ने आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति में वारंट सौंपते हुए नोटिस तामील कराया और स्पष्ट किया कि शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आगे की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 2012 में एवार्ड हुआ था, इसके बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया, कार्रवाई लेट होने के कारण नगर पालिका निगम को मुंहकी खानी पड़ी है
खबरों के लिए हमे सम्पर्क करे
कटनी संवाददाता :9977535212
मप्र

Post a Comment