कटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में कुछ और ही खेल? जांच और दबिश में महिला थाना की क्या होगी भूमिका

 

कटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में कुछ और ही खेल?
जांच और दबिश में महिला थाना की क्या होगी भूमिका

कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस — शहर में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि बॉडी मसाज की आड़ में कई सेंटरों में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर इन स्पा सेंटरों की जांच की जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में कटनी शहर में स्पा सेंटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन सेंटरों को बॉडी मसाज जैसी सेवाएं देने की अनुमति तो है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।

सूत्रों के अनुसार कुछ स्पा सेंटरों में हर सप्ताह दूसरे शहरों से युवतियों को स्टाफ के रूप में बुलाया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इन कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है और क्या इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।

नियमों के मुताबिक स्पा सेंटर संचालकों के लिए कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होता है। साथ ही सेंटर में आने वाले ग्राहकों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करना भी जरूरी होता है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में जांच की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में संचालित इन स्पा सेंटरों की पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जांच की जानी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी सेंटर तय नियमों के अनुसार ही संचालित हों।

इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कटनी महिला थाना की क्या भूमिका रहती है और क्या स्पा सेंटरों की जांच या दबिश में महिला पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य की जाती है। यदि किसी सेंटर में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जानी चाहिए।



कटनी शहर के दर्जनों स्पा सेंटरों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन स्पा सेंटरों की जांच बंद कर उन्हें लगभग फ्री हैंड दे दिया है। साथ ही वहां काम करने वाली युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति महिला सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।


फिलहाल स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन और पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के स्पा सेंटरों की जांच कराए, ताकि यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो उसे तुरंत रोका जा सके। अब देखना होगा कि इन सवालों के बाद पुलिस और प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post