अवैध मुरम परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा जब्त

 

अवैध मुरम परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा जब्त


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जिले के उमरिया पान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मुरम परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। थाना प्रभारी उमरिया पान द्वारा 26 मार्च 2026 को ग्राम परसेल में देवी जागरण के दौरान कानून-व्यवस्था ड्यूटी के समय यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसेल स्थित खेरमाई मंदिर के सामने एक हाईवा क्रमांक एमपी20एच-4832 को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय लोधी पिता राधेलाल लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बरौदा थाना उमरिया पान जिला कटनी बताया।

हाईवा में मुरम लोड पाया गया, जिसके संबंध में चालक से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। ऑनलाइन माध्यम से जांच करने पर भी वाहन के लिए कोई वैध ट्रांजिट पास (टीपी) नहीं पाया गया।

पुलिस ने अवैध मुरम परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर लिया। मामले में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय के खनिज विभाग, कटनी को प्रेषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post