*शास्त्री कॉलोनी में गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे, भव्य महा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शास्त्री कॉलोनी स्थित वेंकट वार्ड में कालका दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। सप्तमी के दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की भक्ति में स्वयं को सराबोर कर लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाकर मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। इसके पश्चात माता के चरणों में 56 भोग अर्पित कर महा आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महा आरती की शुरुआत वार्ड पार्षद संजू बीना बैनर्जी द्वारा की गई, जिसके बाद समिति के अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भी आरती कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्त भाव-विभोर नजर आए।
आरती के उपरांत समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजू बीना बैनर्जी, समिति अध्यक्ष अरविंद पांडे सहित कालका दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित

Post a Comment