घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़, पत्थरबाजी से दहशत
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मदन मोहन चौबे वार्ड में घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्डा कबाड़ी और उसके साथियों ने उमाकांत अग्निहोत्री के घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिवार के लोग दहशत में आ गए।
मामले की शिकायत मिलने पर रंगनाथ नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(6) एवं 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
Post a Comment