बिना दस्तावेज गिट्टी ढोना पड़ा भारी, दो वाहन जब्त


 

कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का सख्त शिकंजा
दो वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई तेज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर  के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने और नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से विभागीय अमला मैदानी स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़कर जब्त कर लिया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

जब्त किए गए वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना कुठला की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। इस दौरान खनिज विभाग के अधिकारी कमलकांत परस्ते, पवन कुशवाहा सहित अन्य अमला मौजूद रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post