*मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे,* *कटनी, उमरिया सहित 05 मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, पकड़े गए आरोपियों से लाखों का माल बरामद, माल ठिकाने लगाने वाले सराफा कारोबारी को भी भेजा जेल



*मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे,*

*कटनी, उमरिया सहित 05 मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, पकड़े गए आरोपियों से लाखों का माल बरामद, माल ठिकाने लगाने वाले सराफा कारोबारी को भी भेजा जेल*

कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :दिनांक 09.04.2026 को हीरागंज दक्षिण मुखी काली मंदिर के पुजारी मयंक दुबे के द्वारा थाना कोतवाली कटनी में सूचना दी गई कि सुबह करीब 06.00 बजे काली मंदिर में पूजा करने आया था तो साफ सफाई व पूजा करने के बाद मंदिर का दरवाजा खोलकर करीब 06.50 बजे कुछ दूर चाय पीने चला गया था जो करीब 07.00 बजे लौटकर देखा तो मंदिर में माता का चांदी का मुकुट, चांदी का झुमका एवं सोने की नथ नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।

मंदिर में हुई चोरी जैसी संवेदनशील घटना को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया। सूचना पर *अप.क्र. 357/2026 धारा 303(2) बीएनएस* का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तोे घटनास्थल के पास ही दो संदिग्ध लड़के मोटर सायकल से भागते हुए दिखे। इसी आधार पर अन्य आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज चैक करते हुए संभावित रास्तों पर संदेहियों की पता तलाश की गई एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसी दौरान दिनांक 10.04.2026 को एक संदेही के तिलक कॉलेज के पास प्रेमनगर में होने की जानकारी लगी, जो टीम के द्वारा दविश देकर संदेही को पकड़ा गया। जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष नि. ओम अनाथालय अयोध्यानगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी का होना बताया। संदेही से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने सौतेले भाई के साथ हीरागंज में दक्षिण मुखी काली माता मंदिर में चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर जिला उमरिया के मानपुर रोहनिया के ज्वाला मुखी माता मंदिर एवं ग्राम ददरी के हनुमान मंदिर में तथा जिला कटनी के ग्राम पड़रिया थाना एनकेजे स्थित दुर्गा मंदिर में, थाना माधवनगर पिपरौध के दुर्गा माता मंदिर में अपने दोस्त व सौतेले भाई के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया। आरोपी से चोरी किए हुए माल के बारे में पूछताछ पर बताया कि पुरानी चोरियों का माल जिला उमरिया निवासी राहुल सोनी के पास बेचा हूं और हीरागंज मंदिर से चोरी किए गए आभूषणों में से 01 सोने की नथ को राहुल सोनी को बेच दिया हूं और चांदी का सामान उमरिया में ही ज्वाला मुखी मंदिर के पास गाटर पुल के नीचे छिपाकर रखा हूं। बेचे हुए माल के पैसों को अपने सौतेले भाई और पिता को दिया हूं। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल के बारे में पूछने पर बताया कि जब भी चोरी करने के लिए जाता था तो पिता से मोटर सायकल ले जाता था जिसके एवज में पिता को पैसे भी देना होते थे।        

आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के कब्जे से मशरूका बरामद करते हुए आरोपी राहुल उर्फ लालू सोनी पिता पुरूषोत्तम दास सोनी उम्र 38 वर्ष नि. शांति मार्ग नं. 08 म.नं. 02 जिला उमरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी प्रकाश दुबे से चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया जिसके कब्जे से हीरागंज मंदिर से चोरी की गई सोने की नथ बरामद की गई। साथ ही दिनांक 11.04.2026 को आरोपी कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली दुबे नि. प्रेमनगर मल्टी के पास थाना एनकेजे एवं उसके सौतेले पुत्र विधिउल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर मशरूका बरामद किया गया है। चोरी के अन्य मामलों के संबंध में सूचना संबंधित थानों को दी गई है जिनके द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे के विरूद्ध पूर्व से मंदिरों में चोरी करने संबंधी 07 अपराधिक प्रकरण अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध होना पाए गए है। 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता -* 

1. प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष नि. ओम अनाथालय अयोध्यानगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी

2. राहुल उर्फ लालू सोनी पिता पुरूषोत्तम दास सोनी उम्र 38 वर्ष नि. शांति मार्ग नं. 08 जिला उमरिया

3. कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली दुबे नि. प्रेमनगर मल्टी के पास थाना एनकेजे

4. विधिउल्लंघनकारी बालक उम्र 15 वर्ष

*मंदिर चोरियों का खुलासा-*

1. दिनांक 30.01.2026 को जिला उमरिया के मानपुर रोहनिया के ज्वाला मुखी माता मंदिर से 02 सोने की पत्तीदार आंख, 01 सोने की नथ, 01 सोने की गले की मनचली (गुरिया लगी हुई), चांदी के 02 मंगल सूत्र, 01 चांदी की करधन, आधा चांदी का झालदार करधन, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं दान पेटी से 4000 रू

2. दिनांक 27.03.2026 को ग्राम पड़रिया थाना एनकेजे स्थित दुर्गा माता मंदिर से 01 चांदी का मुकुट, मंदिर की पेटी से चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की आंखे, सोने की 02 छोटी लॉकेट

3. दिनांक 29.03.2026 को थाना माधवनगर के ग्राम पिपरौध स्थित दुर्गा माता मंदिर से चांदी के 02 छत्र, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की सुतिया

4. दिनांक 03.04.2026 को जिला उमरिया के ग्राम ददरी स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र एवं चांदी का मुकुट 

5. दिनांक 09.04.2026 को थाना कोतवाली कटनी के हीरागंज दक्षिण मुखी काली मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का 01 झुमका व सोने की नथ

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः-कटनी जिले की पुलिस व स्टॉफ की भूमिका रही है 

Post a Comment

Previous Post Next Post