बिलास गुप्ता गिरफ्तार: Ordnance Factory रोड पर 2.014 किलो गांजे के साथ दबोचा, बाइक जब्त


 Ordnance Factory रोड पर घेराबंदी: 2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :रंग नाथ थाना अंतर्गत पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है।


  

जानकारी के अनुसार, रंगनाथ नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जा रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने  Ordnance Factory ग्राउंड के सामने आम रोड पर नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने बिलास गुप्ता (उम्र 26 वर्ष), निवासी रोशन नगर (थाना एनकेजे) को पकड़ा।



जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक 'पिट्टू बैग' के अंदर दो अलग-अलग पन्नियों में भरा हुआ 2.014 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) को भी जब्त कर लिया है।


रंगनाथ नगर पुलिस ने आरोपी बिलास गुप्ता के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post