कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :दिनांक 09-04-2026 को प्रार्थी श्री जयकुमार विश्वकर्मा पिता स्व. श्री शिव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पडरिया का एन.के.जे.कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की मै ग्राम पडरिया मै रहता हूं आँनलाइन की दुकान चलाता हूं। दिनांक 26-03-26 को नवरात्रि के समय ग्राम पडरिया दुर्गा मंदिर मे भक्ते (कीर्तन भजन) का कार्यक्रम चल रहा था। हम सभी गांव के बहुत से लोग मंदिर मे थे दिनांक 27-03-26 को रात्रि 01/30 बजे कार्यक्रम सम्पन्न होने से हम सभी लोग मंदिर का दरवाजा बंद करके अपने अपने घर चले गये थे, सुबह 06-00 मंदिर जाकर देखे तो मंदिर के गेट खुले हुये थे अंदर जाकर देखे तो दोनो माता की चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखे व दान पेटी एवं सोने की छोटी छोटी दो लाकेट चोरी कर ले गये है। कि रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे.कटनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना थाना कोतवाली कटनी के चोरी के अपराध मे गिरफ्तार शुदा आरोपी ((1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल (2) गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली राम दुबे उम्र 40 साल दोनो निवासी अनाथालय अयोध्या नगर चार लार्इन भोपाल हाल पता उडिया मोहल्ला एस.के.पी. स्कूल के पीछे थाना एन.के.जे जिला कटनी (3) राहुल सोनी पिता स्व. श्री पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया से पूछताछ की गयी जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द थाना कोतवाली, कुठला ,बडवारा,स्लीमनाबाद, जिला उमरिया, व सिहोरा मे कई संम्पत्ती संबंधी अपराध दर्ज है एवं थाना एन.के.जे. कटनी क्षेत्र के ग्राम पडरिया मे माता जी के मंदिर मे चोरी करना बताये जिनके कब्जे से द सोने के दो लाकेट ,एवम चाँदी के आभूषण प्रेमनगर मल्टी एवम् उमरिया से विधिवत जप्त किए गए है ।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया ।
आरोपीगण –
(1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल (2) गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली राम दुबे उम्र 40 साल दोनो निवासी अनाथालय अयोध्या नगर चार लार्इन भोपाल हाल पता उडिया मोहल्ला एस.के.पी. स्कूल के पीछे थाना एन.के.जे जिला कटनी
(3) राहुल सोनी पिता स्व. श्री पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया (म.प्र.)
बरामद शुदा मशरूका - दोनो माता की चांदी के मुकुट, मदिर की पेटी से चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी आंखे सोने की छोटी छोटी दो लाकेट कुल कीमती 40,000 रुपये

Post a Comment